देश

Bihar के भागलपुर में गंगा नदी के किनारे से युवक, युवती का शव बरामद

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे से पुलिस ने मंगलवार को एक युवक और युवती का शव बरामद किया है. शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है.

Bihar के भागलपुर में गंगा नदी के किनारे से युवक, युवती का शव बरामद
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

भागलपुर, 27 अप्रैल : बिहार (Bihar) के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे से पुलिस ने मंगलवार को एक युवक और युवती का शव बरामद किया है. शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. सुल्तानगंज (Sultanganj) के थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने कमरगंज गांव के समीप गंगा नदी के किनारे से एक युवक और एक युवती का शव बरामद किया है. दोनों मृतकों की उम्र 24 और 26 वर्ष के करीब बताई जाती है. शवों पर हल्के चोट के निशान हैं.

थाना प्रभारी ने संभावना जताते हुए कहा कि दोनों की मौत तीन से चार दिन पहले हुई लगती है. उन्होंने कहा कि दोनों की हत्या कर नदी में अन्यत्र फेंकी गई होगी और शव गंगा नदी में बह कर यहां पहुंचा है. यह भी पढ़ें : Tamilnadu Hairdressers Union: तमिलनाडु में हेयरड्रेसर ने रोजाना 5 घंटे के लिए काम की अनुमति मांगी

कुमार ने बताया कि शव को पेास्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2021 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).