इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को कहा कि उसने भारत में कोविड-19 महामारी से प्रभावित लोगों को मदद मुहैया कराने के लिए अपने फाउंडेशन के जरिए 7.5 करोड़ रुपये दान देने का फैसला किया है.
ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जाम्पा जो इंडियन प्रीमियर लीग बीच में ही छोड़कर से स्वदेश लौट चुके हैं ने लौटने के साथ गुरुवार को आईपीएल बायो-बबल को 'सबसे कमजोर' करार दिया था, ने अब अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा है कि उनका मतलब यह नहीं था कि वायरस आईपीएल बायो-बबल में प्रवेश कर जाएगा.
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच परिवहन सेवा स्थगित कर दी गई है.
दिल्ली के पास कोरोना वैक्सीन नहीं है. सरकार ने वैक्सीन निर्माता कंपनी से वैक्सीन मांगी है. कंपनी द्वारा वैक्सीन उपलब्ध कराने के बाद ही दिल्ली में व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन किया जा सकेगा.
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की लगभग 16.16 करोड़ खुराकें मुफ्त में दी गई हैं, जबकि अतिरिक्त 20 लाख खुराकें उन्हें अगले तीन दिनों में मिलेंगी.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सहायता के रूप में ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर्स, हॉस्पिटल बेड और चिकित्सा से संबंधित जरूरी उपकरणों की आपूर्ति कराए जाने का संकल्प लिया है.
फेसबुक ने दावा किया है कि उसने कथित तौर पर कोविड महामारी की भयावता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग वाले पोस्ट को गलती से ब्लॉक कर दिया था.
बीसलपुर पुलिस सर्किल के किशनी गांव में कुछ लोगों ने कथित चौर पर चुनावी रंजिश के चलते एक घर में आग लगी दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
कोविड 19 ने दावा किया कि 24 घंटे की अवधि में तेलंगाना में 58 लोग की मौत हो गई है, राज्य ने दैनिक मृत्यु दर में एक नई वृद्धि दर्ज की है.
बिहार के नालंदा जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र से बुधवार की रात से लापता एक 8 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव गुरुवार को रेलवे पटरी के समीप से अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया है.
एक मई से शुरू होने वाले कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए अब तक 1 करोड़ 55 लाख से अधिक लोगों ने कोविन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है. कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण में, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग का टीकाकरण किया जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) में कोरोना का टीका लगने के कुछ दिनों बाद दो और लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के हवाले से गुरूवार को ये जानकारी मिली है.
भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के बीच केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) ने दुनिया भर में रहने वाले तिब्बती समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री की नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति निधि (पीएम—केयर्स फंड) में योगदान कर इस संकट के समय में भारत का साथ दें.
दिल्ली में लागू लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में एक्टिव कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच चुकी है. वहीं कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 15 हजार से अधिक हो चुकी है.
दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14.91 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 31.4 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है.
कोविड-19 के लिए बनी वैक्सीन की एक खुराक से कोरोनावायरस फैलने का डर केवल आधा ही कम हो सकता है. इसकी जानकारी बुधवार को पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) ने अपने अध्ययन के बाद साझा की.
यूपी में कोरोना से हालात बहुत बिगड़ते जा रहे हैं. 29,824 नए मरीज मिले हैं, जबकि 33,903 डिस्चार्ज हुए हैं. बुधवार को 266 लोगों की मौत हो गई.
चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ (75) और फॉफ डुप्लेसिस (56) के अर्धशतकों की मदद से बुधवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया.
मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस गुरुवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के 14वें सीजन के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी. मुंबई को अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ नौ विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. उससे पहले टीम को दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट से हराया था.
बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बावजूद सरकार ने अभी संपूर्ण बंदी की घोषणा नहीं की है. सरकार ने हालांकि नाइट कर्फ्यू नौ बजे रात के बदले शाम 6 बजे से ही लगाने का फैसला लिया है तथा शाम चार बजे ही सारी दुकानें बंद हो जाएंगी. बिहार सरकार के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बुधवार को हुई बैठक के बाद संक्रमण की रफ्तार कम करने को लेकर कई फैसले लिए गए हैं.