Jackie Shroff ने अपने स्टारडम के पीछे भगवान की बताई योजना, कहा - अगर गॉड ने मुझे चॉल से स्टार तक पहुंचाया, तो इसके पीछे उनका हाथ
दशकों के दौरान, उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में 'राम लखन', 'युद्ध', 'कर्मा', 'परिंदा', 'त्रिदेव', 'काला बाजार', 'वर्दी', 'दूध का कर्ज', '100 दिन' ,'अंगार', 'खलनायक', 'रंगीला', 'अग्निसाक्षी', 'बंधन', और हाल ही में 'राधे' में शामिल हैं. यह एक ऐसा सफर रहा है जहां 64 वर्षीय जैकी ने स्मूद के साथ रफ भी देखा है. क्या उन्हें कभी स्टारडम खोने के ख्याल से डर लगता है?