एजेंसी न्यूज

इंग्लैंड के बाद सितंबर में आस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

यह दौरा मूल रूप से इस साल जनवरी में होना था जहां टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी, लेकिन दिसंबर 2020 में इसे स्थगित कर दिया गया था और कहा गया था कि 2021-22 सीजन में फिर से इसकी तारीखों की घोषणा की जाएगी और इसमें तीन और टी20 मैच जोड़े जाएंगे.

इंग्लैंड के बाद सितंबर में आस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

सिडनी: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women's cricket team) द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए इस साल सितंबर में आस्ट्रेलिया (Australia) का दौरा करेगी. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज होगी. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया (CA) ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन आस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट ने इसके संकेत दिए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि सीए भी जल्द ही इसके तारीखों की घोषणा कर सकता है.  ICC Cricket World Cup 2011: आज ही के दिन भारत ने किया था पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर, सचिन तेंदुलकर बने थे जीत के नायक

शट ने क्रिकेट पॉडकास्ट 'नो बॉल्स' पर कहा, " आस्ट्रेलिया सितंबर के मध्य में भारतीय महिला टीम की मेजबानी करेगा. भारत के साथ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम कुछ कैंप में हिस्सा लेगी. एक कैंप डार्विन में हो सकता है. इसके बाद बिग बैश, एशेज वल्र्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स होंगे. यानी बहुत ज्यादा खेल होने वाला है."

यह दौरा मूल रूप से इस साल जनवरी में होना था जहां टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी, लेकिन दिसंबर 2020 में इसे स्थगित कर दिया गया था और कहा गया था कि 2021-22 सीजन में फिर से इसकी तारीखों की घोषणा की जाएगी और इसमें तीन और टी20 मैच जोड़े जाएंगे. भारतीय महिला टीम अब इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां वह 16 जून से एक टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2021 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).