देश

Shocking! उत्तर प्रदेश में बलात्कार के एक साल बाद नाबालिग गर्भवती

बीते साल में 16 साल की एक लड़की के साथ एक युवक ने कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म किया था. यह मामला तब सामने आया जब लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की और उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है.

Shocking! उत्तर प्रदेश में बलात्कार के एक साल बाद नाबालिग गर्भवती
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 18 मई: बीते साल में 16 साल की एक लड़की के साथ एक युवक ने कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म किया था. यह मामला तब सामने आया जब लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की और उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है. पूछताछ करने पर लड़की ने बताया कि बीते एक साल में कई बार युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गर्भपात कराने के लिए स्थानीय केमिस्ट से गोली ली थी, जिससे पेट में दर्द हुआ. यह भी पढ़ें: Gang Rape: भिवानी में नाबालिग से छह महीने तक सामूहिक बलात्कार, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और अमेठी पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2021 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).