एजेंसी न्यूज

Gang Rape: भिवानी में नाबालिग से छह महीने तक सामूहिक बलात्कार, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जिले में 16 साल की किशोरी के साथ सात लोगों ने छह महीने तक लगातार कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया जिसके कारण वह गर्भवती हो गई.

Gang Rape: भिवानी में नाबालिग से छह महीने तक सामूहिक बलात्कार, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भिवानी (हरियाणा), 12 मार्च : जिले में 16 साल की किशोरी के साथ सात लोगों ने छह महीने तक लगातार कथित रूप से सामूहिक बलात्कार (Gang rape) किया जिसके कारण वह गर्भवती हो गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि किशोरी के गर्भवती होने के बाद पूरा मामला सामने आया और पीड़िता के पिता ने बुधवार को इस संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी.

बवानी खेड़ा थाने के एसएचओ रविन्दर कुमार ने बताया, ‘‘दो आरोपियों की उम्र 50 से ज्यादा है जबकि अन्य 30 से 35 साल के हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘किशोरी कितने महीने की गर्भवती है, यह पता लगाने के लिए उसका अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है.’’एसएचओ ने बताया कि आरोपियों में एक पिता-पुत्र भी हैं. किशोरी पड़ोस की दुकान से किराने का सामान खरीदा करती थी, उसके साथ यह घटना वहीं हुई. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: नोएडा में आज सुबह मौसम में बदलाव आने के साथ बारिश हुई

पुलिस ने बताया कि शुरुआत में कुछ लोगों ने किशोरी के साथ बलात्कार किया और बाद में छह महीने तक लगातार उसका यौन शोषण करते रहे. उन्होंने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा परिणाम भुगतने की धमकी भी दी. अधिकारी ने बताया, ‘‘हम आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की कोशिश की.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2021 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).