एजेंसी न्यूज

पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान Michael Clarke ने Australian खिलाड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप, बॉल टेम्परिंग को लेकर कहीं ये बातें

इसमें तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith,) और डेविड वार्नर (David Warner) भी शामिल थे. बाद में क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का जबकि वॉर्नर और स्मिथ पर 12-12 महीने का प्रतिबंध लगा दिया था. क्लार्क ने फॉक्स स्पोटर्स से कहा, " मैं अब आपको बता सकता हूं कि अगरा आपने एक पेन पकड़ा, बस एक पेन और उससे मेरे क्रिकेट बैट पर कहीं '1' लिख दिया.

पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान Michael Clarke ने Australian खिलाड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप, बॉल टेम्परिंग को लेकर कहीं ये बातें
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड (Photo credits: ANI)

सिडनी: पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) ने कहा है कि उन्हें बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट (Cameron Bancroft) के उस बयान पर कोई हैरानी नहीं है, जिसमें बैनक्रॉफ्ट ने हाल में कहा था कि दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में हुई टेस्ट सीरीज के दौरान हुए बॉल टेम्परिंग (Ball tampering) योजना के बारे में खिलाड़ियों को पहले से ही जानकारी थी. 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर केप टाउन टेस्ट के दौरान बल्लेबाज बैनक्रॉफ्ट कैमरे में गेंद से छेड़खानी करते हुए पकड़े गए थे. कैमरन बैनक्रोफ्ट ने बॉल टैम्परिंग मामले में किया बड़ा खुलासा, कहा- ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को बॉल टेंपरिंग के बारे में पता था

इसमें तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith,) और डेविड वार्नर (David Warner) भी शामिल थे. बाद में क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का जबकि वॉर्नर और स्मिथ पर 12-12 महीने का प्रतिबंध लगा दिया था. क्लार्क ने फॉक्स स्पोटर्स से कहा, " मैं अब आपको बता सकता हूं कि अगरा आपने एक पेन पकड़ा, बस एक पेन और उससे मेरे क्रिकेट बैट पर कहीं '1' लिख दिया. हैंडल के ऊपर, बल्ले के किनारे पर, ग्रिप के नीचे, कहीं भी, बस थोड़ा सा नंबर एक, तो मैं इसका नोटिस करूंगा. इस स्तर पर खिलाड़ियों को इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों के बारे में काफी जानकारी होती है और इस पर विश्वास करना मुश्किल है कि गेंदबाजों ने गेंद पर खरोंच के निशान नहीं देखे."

उन्होंने कहा, " जब गेंद को गेंदबाज के पास फेंका जाता है तो यह हो नहीं सकता कि गेंदबाज को इसके बारे में पता न हो" क्लार्क ने कहा कि बैनक्रॉफ्ट के बयान में पर किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि इस मामले में तीन से अधिक लोगों को भी पता था.

पूर्व कप्तान ने कहा, " इस बात से कोई भी हैरान नहीं होगा कि सैंडपेपर गेट के बारे में तीन से अधिक लोग जानते थे. मुझे नहीं लगता कि कोई भी, जिन्होंने क्रिकेट खेला है या जो क्रिकेट के बारे में थोड़ा-बहुत जानते हैं वो इससे हैरान होंगे कि तीन से अधिक लोग इसके बारे में जानते थे."

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2021 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).