Corona Update: 14 अप्रैल के बाद से पहली बार 2 लाख से कम मामले सामने आए, 24 घंटे में 3,511 लोगों की हुई मौत
सोमवार को भारत ने कोरोनोवायरस संक्रमण के कारण मृत्यु के तीन लाख का आंकड़ा पार कर लिया. इस प्रकार अमेरिका और ब्राजील के बाद तीन लाख मौतों को पार करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया. भारत में कोविड 19 मामलों की कुल संख्या अब 2,69,48,874 है, जिसमें 25,86,782 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,07,231 मौतें हुई हैं.