UP: बरेली में प्रेम प्रसंग के चलते पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, खेत में फेंकी लाश
एडिशनल एसपी (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि, "महिला के पिता का कहना है कि उसने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी क्योंकि उसका पड़ोस के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था. शव बरेली जिले के शाही इलाके में बरामद किया गया था, इसलिए हमने यहां प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है."
बरेली: प्रेमी से शादी करने की जिद करने वाली अपनी बेटी की कथित तौर पर हत्या (Murder) करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. बरेली (Bareilly) पुलिस ने शनिवार को शाही थाना क्षेत्र के सीहोर गांव में बेंत के खेत से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. जांच के दौरान पता चला कि महिला रामपुर (Rampur) जिले के मिलक क्षेत्र की रहने वाली है. वह पिछले दो दिनों से लापता थी, लेकिन उसके माता-पिता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. Uttar Pradesh: बरेली में वैवाहिक विवाद को निपटाने के दौरान पंचायत में दो की हत्या
पूछताछ के दौरान उसके पिता ने गुस्से में आकर अपनी बेटी की हत्या करने की बात स्वीकार की. बाद में उन्होंने शव को बरेली में फेंक दिया था.
एडिशनल एसपी (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि, "महिला के पिता का कहना है कि उसने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी क्योंकि उसका पड़ोस के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था. शव बरेली जिले के शाही इलाके में बरामद किया गया था, इसलिए हमने यहां प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है."
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2021 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).