Corona Vaccine: सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, जून में दिल्ली सरकार को मिल सकती है रूस में बनी स्पूतनिक वैक्सीन
सीएम अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीनेशन को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जल्दी-जल्दी वैक्सीन लगाएंगे, तभी लोगों की जान बचेगी. जितनी जल्दी और जितने ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगेगी, उतने ही ज्यादा लोगों की जान बचेगी. हमें तो लोगों को जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगानी चाहिए, इसमें गलत क्या है.