Noida: कर्फ्यू में पार्टी, सोसाइटी में देर रात Music Party कर रहे 15 लोग हुए गिरफ्तार
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा अंकुर अग्रवाल ने बताया, हमें सूचना मिली कि एटीएस सोसाइटी में पार्टी की जा रही है. इसके अलावा तेज आवाज में गाने भी बजाए जा रहे थे. पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई और तुरंत मौके पर पहुंच 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
नोएडा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) शहर की एक सोसाइटी में देर रात चल रही पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा और 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, थाना फेस-2 के अंतर्गत 29 मई की देर रात पुलिस को सूचना सूचना मिली कि एटीएस सोसाइटी में कुछ लोग म्यूजिक पार्टी (Music Party) कर रहे हैं. पुलिस ने वहां पहुंचकर 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, 12 लोगों को महामारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और 3 लोग जिनमें मकान मालिक, उसकी पत्नी व एक विदेशी महिला को आबकारी अधिनियम व पासपोर्ट (Passport) संबंधी अनियमितता के तहत गिरफ्तार किया गया है. Noida: गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश गिरफ्तार, छह चोरों को भी पुलिस ने दबोचा
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा अंकुर अग्रवाल ने बताया, हमें सूचना मिली कि एटीएस सोसाइटी में पार्टी की जा रही है. इसके अलावा तेज आवाज में गाने भी बजाए जा रहे थे. पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई और तुरंत मौके पर पहुंच 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
नोएडा पुलिस ने सभी आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके अलावा पार्टी में जो सामान बरामद किया गया है, उसकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2021 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).