Taliban Terrorist: अफगानिस्तान में 16 तालिबानी आतंकी मारे गए, 8 गिरफ्तार
बयान में आगे कहा गया, "सेना के कमांडो फोर्स ने आधीरात को तालिबान के एक ठिकाने पर छापेमारी की. ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों पर कई दफा फायरिंग की गई. अपनी आत्मरक्षा के लिए इन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में 12 आतंकी ढेर कर दिए गए और आठ अन्यों को गिरफ्तार कर लिया गया."
काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) के दो प्रांतों में कम से कम 16 तालिबान आतंकवादी (Taliban Terrorist) मारे गए और आठ अन्य गिरफ्तार किए गए. देश के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक बयान में मंत्रालय के हवाले से कहा है कि रविवार रात प्रांतीय राजधानी कुंदुज शहर के बाहरी इलाके कोश तपा गांव में अफगान नेशनल आर्मी कमांडो (Afghan National Army Commando) द्वारा इनके एक ठिकाने पर छापेमारी की गई, जिसके बाद कुंदुज प्रांत में पांच लोगों को तालिबान के चंगुल से छुड़ाया गया. Afghanistan: तालिबानी ठिकानों पर किए गए हवाई हमले में 14 आतंकी ढेर
बयान में आगे कहा गया, "सेना के कमांडो फोर्स ने आधीरात को तालिबान के एक ठिकाने पर छापेमारी की. ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों पर कई दफा फायरिंग की गई. अपनी आत्मरक्षा के लिए इन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में 12 आतंकी ढेर कर दिए गए और आठ अन्यों को गिरफ्तार कर लिया गया."
छुड़ाए गए लोगों सहित गिरफ्तार हुए आतंकियों को सेना के एक शिविर में ले जाया गया है. बयान में आगे जानकारी दी गई कि तालिबान के ठिकाने को नष्ट कर दिया गया और वहां रखे हथियार और गोला-बारूद भी बरामद कर लिए गए.
रविवार को हेलमंद प्रांत के अशांत नाद अली जिले में स्थित चाह-ए-अंगिर नामक एक इलाके में अफगान वायु सेना द्वारा तालिबान के ठिकानों पर बमबारी के बाद चार आतंकवादी मारे गए और दो घायल हो गए.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा यह घोषित किए जाने कि अमेरिकी सैनिक लगभग 20 सालों के बाद 11 सितंबर, 2021 तक देश से हटा दिए जाएंगे, के बाद से तालिबान ने प्रांतीय राजधानियों, जिलों, सैनिक शिविरों और चौकियों पर हमले तेज कर दिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2021 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

