Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट सभी कर्मचारी को महामारी बोनस के रूप में दे रहा है 1.12 लाख रुपये
माइक्रोसॉफ्ट अपने सभी कर्मचारियों को एक चुनौतीपूर्ण वित्तीय वर्ष में 1,500 डॉलर (1.12 लाख रुपये से अधिक) महामारी बोनस दे रहा है. द वर्ज के अनुसार, उसने एक आंतरिक ज्ञापन देखा है, जिसमें कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट 31 मार्च, 2021 को या उससे पहले कॉपोर्रेट उपाध्यक्ष स्तर से नीचे के सभी कर्मचारियों को बोनस उपहार में दे रहा है.