उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की मेहनत लाई रंग, 16,523.83 करोड़ रुपए के निवेश से लगेंगी 1564 फैक्ट्रियां, रोजगार होंगे बंपर
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) में तमाम कंपनियां अपना उद्यम स्थापित करने को आतुर हैं. राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार चार वर्षों में यीडा में अपना उद्यम स्थापित करने के लिए देश तथा विदेश के 1564 बड़े निवेशको का औद्योगिक प्लाट लेना इसका सबूत है.
लखनऊ, 9 जुलाई: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) में तमाम कंपनियां अपना उद्यम स्थापित करने को आतुर हैं. राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार चार वर्षों में यीडा में अपना उद्यम स्थापित करने के लिए देश तथा विदेश के 1564 बड़े निवेशको का औद्योगिक प्लाट लेना इसका सबूत है. करीब 16,523.83 करोड़ रुपए का निवेश कर इन 1564 औद्योगिक प्लाटों पर स्थापित किए जाने वाले उद्यमों में 2,60,413 लोगों को रोजगार मिलेगा. यीडा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि महज चार साल में 16,523.83 करोड़ रुपए का निवेश संभव हुआ है. औद्योगिक विकास के अधिकारियों के अनुसार बीते चार वर्षों में सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर 3,908 बड़े निवेशकों ने यूपी में अपनी यूनिट (फैक्ट्री) लगाने के लिए औद्योगिक प्लाट लिए हैं. इन 3,908 औद्योगिक प्लाट पर 61,330.98 करोड़ रुपए का निवेश कर फैक्ट्री लगाई जाएगी. सबसे अधिक 1564 फैक्ट्री यीडा में लगाई जानी हैं. इसके बाद 1035 यूनिट यूपीसीडा में, नोएडा विकास प्राधिकरण में 864 यूनिट , ग्रेटर नोएडा में 345 यूनिट तथा गीडा में 118 यूनिट स्थापित की जानी है.
यीडा में जिन 1564 बड़े निवेशकों ने औद्यगिक प्लाट लिया हैं, उनमें से तमाम निवेशको ने अपनी यूनिट की स्थापना का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है. वीवो जैसी विख्यात कंपनी ने यीडा के सेक्टर 24 में मोबाइल फोन बनाने की अपनी फैक्ट्री करीब करीब बना ली है. अगले चार छह महीने में यहां उत्पादन भी शुरू हो जाएगा. इसी प्रकार यिंगटोंग इलेक्ट्रानिक टेक्नोलॉजी की भी मोबाइल फोन एक्सेसरीज बनाने की यूनिट सेक्टर 24 में करीब -करीब तैयार हो गई है. इसके अलावा यीडा में सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी प्राइवेट लिमिटेड, हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड, होलोस्टिक इंडिया केंट आरओ, ओरिएंट फैशन एक्सपोर्ट, बॉडीकेयर इंटरनेशनल जैसी कई कंपनियां अपनी यूनिट लगा रही हैं. यहां इशी टेक्नोलॉजी, देव फामेर्सी, क्वालिटी बिल्टकॉन, मटेंड लिमिटेड, राज कारपोरशन, गेलवेनो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बीकानेर, क्वाडरेंट, स्वास्तिक इंडस्ट्रीज, नर्सी मोंजी विश्वविद्यालय समेत दर्जनों बड़ी कंपनियों को जमीन आवंटित कराई है. इसके अलावा यहां प्रदेश की पहली कलेक्टर इंडस्ट्री की शुरूआत हुई है. यहां पर हैंडीक्राफ्ट पार्क, अपैरल पार्क, एमएसएमई पार्क और ट्वाय सिटी आदि विकसित की जानी हैं. नामी कंपनियों द्वारा लगाई जा रही यूनिटों के चलते यीडा अब अपने बीस साल के सफर में कई ऊंचाइयों को छू रहा है.
यह भी पढ़ें- COVID-19 Kappa Variant: उत्तर प्रदेश में दो मरीजों में मिला कोरोना का कप्पा वैरिएंट, राज्य में मचा हड़कंप
जेवर एयरपोर्ट के बनने की वजह से भी यीडा में औद्योगिक विकास ने रफ्तार पकड़ी है. यहां फिल्म सिटी, राया हेरिटज सिटी, टप्पल लॉजिस्टिक हब समेत कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है. दावा है कि 2023-24 तक ये परियोजनाएं शुरू हो जाएंगी. इनके पूरा होने से यीडा दुनिया भर में एक प्रमुख औद्योगिक शहर के रूप में जाना जाने लगेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से जेवर एयरपोर्ट बनाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी. इसी के साथ यहां औद्योगिक निवेश को लाने पर ध्यान दिया गया और देखते ही देखते देश तथा विदेश के बड़े निवेशक यीडा में अपनी यूनिट लगाने के लिए आगे आने लगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2021 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

