विदेश

COVID-19 Update: पूरे विश्व में कोरोना के मामले 18.59 करोड़ हुए

पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 18.59 करोड़ हो गए हैं. इस महामारी से अब तक कुल 40 लाख से ज्यादा जाने गई हैं. साथ ही 3.38 अरब से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं.

COVID-19 Update: पूरे विश्व में कोरोना के मामले 18.59 करोड़ हुए
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Shutterstock)

वाशिंगटन, 10 जुलाई : पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 18.59 करोड़ हो गए हैं. इस महामारी से अब तक कुल 40 लाख से ज्यादा जाने गई हैं. साथ ही 3.38 अरब से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय (Johns Hopkins University) ने साझा किए हैं. शनिवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों की संख्या और प्रशासित टीके की कुल संख्या क्रमश: 185,972,770, 4,017,196 और 3,387,882,504 है.

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,813,430 और 606,815 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 30,752,950 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है. सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: भारत में 42,766 नए मामले, 1,206 लोगों की मौत

30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (19,020,499), फ्रांस (5,865,767), रूस (5,664,200), तुर्की (5,465,094), यूके (5,075,945), अर्जेंटीना (4,627,537), कोलंबिया (4,471,622), इटली (4,268,491) , स्पेन (3,937,192), जर्मनी (3,742,355) और ईरान (3,344,122) हैं. कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 531,688 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है. भारत (405,939), मैक्सिको (234,458), पेरू (193,909), रूस (139,156), यूके (128,631), इटली (127,756), फ्रांस (111,492) और कोलंबिया (111,731) में 100,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2021 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).