AIIMS ने टीबी टेस्ट के लिए नमूने इकट्ठा करना किया बंद
भारत के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने यहां अपने डीओटी केंद्र में रीजेंट कैमिकल ना होने के कारण टीबी टेस्टों के लिए नमूने एकत्र करना बंद कर दिया है. कार्टेज आधारित न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट (सीबीएनएएटी), जो 2 घंटे के भीतर टीबी और रिफैम्पिसिनप्रतिरोध का निदान करता है, पिछले डेढ़ महीने से डॉट केंद्र पर उपलब्ध नहीं है.