क्रिकेट

पूर्व क्रिकेटर Saba Karim का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान की टीम थकी हुई लग रही है

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने कहा है कि राजस्थान रॉयल्स को देखकर लग रहा है कि उनकी टीम थकी हुई है. राजस्थान को आईपीएल के इस सीजन में सात मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. करीम ने क्रिकेट डॉट कॉम से कहा, "मुझे लगता है कि राजस्थान रॉयल्स एक थकी हुई टीम है.

पूर्व क्रिकेटर Saba Karim का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान की टीम थकी हुई लग रही है
सबा करीम (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 2 अक्टूबर: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने कहा है कि राजस्थान रॉयल्स को देखकर लग रहा है कि उनकी टीम थकी हुई है. राजस्थान को आईपीएल के इस सीजन में सात मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. करीम ने क्रिकेट डॉट कॉम से कहा, "मुझे लगता है कि राजस्थान रॉयल्स एक थकी हुई टीम है. उन्होंने हर संभव कोशिश की है लेकिन किसी कारण से वे अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. उनकी एकादश में जो भी खेले हैं, वे अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं."

उन्होंने कहा, "राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ी चिंता है, क्योंकि दूसरे चरण में क्रिस मॉरिस बल्ले या गेंद से प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. लियाम लिविंगस्टोन एक शानदार प्रतिष्ठा के साथ आए लेकिन उन्होंने बोर्ड पर रन नहीं बनाए हैं. पिछले गेम में एविन लुइस के वापस आने से उन्हें कुछ समर्थन मिला था. वो काफी नहीं है. खासकर जब आप सीएसके के खिलाफ खेल रहे हों, तो आपको अपने खेल में शीर्ष पर रहने की जरूरत है. मुझे नहीं लगता कि राजस्थान के साथ ऐसा हो रहा है."

यह भी पढ़ें- IPL 2021, MI vs DC: शारजाह में छाए दिल्ली के गेंदबाज, मुंबई ने जीत के लिए रखा 130 रनों का लक्ष्य

दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है और करीम का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी राजस्थान के खिलाफ एकादश में बदलाव नहीं करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).