गुजरात के मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स बरामदगी मामले में NIA ने दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी कर ली तलाशी
मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए तीन भारतीयों में आयात निर्यात कोड (आईईसी) के धारक शामिल हैं, जिसका इस्तेमाल खेप को आयात करने के लिए किया जाता था. एम सुधाकर और उनकी पत्नी दुर्गा वैशाली, जो कथित तौर पर विजयवाड़ा-पंजीकृत आशी ट्रेडिंग कंपनी चलाते थे, जिसने खेप को तालक पत्थर घोषित करते हुए हेरोइन का आयात किया था, को डीआरआई अधिकारियों ने चेन्नई से गिरफ्तार किया है.