बॉलीवुड

Sachin Tendulkar की बेटी सारा को कार्तिक आर्यन से मिला 'लाइक'

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सही कारणों से चर्चा में हैं. इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें जंगल की आग की तरह वायरल हो रही हैं. सारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है.

Sachin Tendulkar  की बेटी सारा को कार्तिक आर्यन से मिला 'लाइक'
सारा तेंदुलकर (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 12 अक्टूबर : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सही कारणों से चर्चा में हैं. इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें जंगल की आग की तरह वायरल हो रही हैं. सारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में वह बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं और खूबसूरत मुस्कान बिखेर रही हैं.

इस तस्वीर ने बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन और सिंगर अरमान मलिक की निगाहें खींच लीं, जिन्होंने तस्वीर को 'लाइक' किया है. सारा ने तस्वीर के साथ कैप्शन के तौर पर लिखा, "ऑल स्माइल्स इन द सिटी." इस तस्वीर पर मंगलवार दोपहर तक फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर 348,000 लाइक्स और 1,927 कमेंट्स आ चुके हैं. यह भी पढ़ें : Mahesh Koneru Passes Away: टॉलीवुड निर्माता महेश कोनेरू का 40 की उम्र में निधन

सारा मुंबई, जहां उनका परिवार रहता है, और लंदन के बीच जुगलबंदी करती रहती हैं. वह वर्तमान में लंदन के एक कॉलेज में मेडिसिन की पढ़ाई कर रही हैं और उन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है. वह इंस्टाग्राम पर बहुत सक्रिय हैं और इस समय उनके 14 लाख फॉलोवर (प्रशंसक) हैं. अफवाहें हैं कि सारा क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं. हालांकि, दोनों ने न तो इन अफवाहों की पुष्टि की है और न ही खंडन किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2021 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).