Diwali 2021: बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी दीवाली की शुभकामनाएं
तापसी पन्नू ने कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह अपने भाई, मां और उनके चचेरे भाई के साथ नजर आ रही है. उन्होंने लिखा, "दीया की तरह चमकें और फिर पटाके की तरह फूटें रोशनी! प्यारे पन्नुज की ओर से शुभ दिवाली."श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने अपने 'मिजार्पुर' के सह-अभिनेता दिव्येंदु के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "बहुत सारा प्यार,आप सबको शुभ दीवाली."