देश

बिहार के गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 11 पहुंची, थाना प्रभारी, चौकीदार पर गाज

बिहार के गोपालगंज जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि अभी भी कई लोग बीमार बताए जा रहे हैं.

बिहार के गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 11 पहुंची, थाना प्रभारी, चौकीदार पर गाज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

गोपालगंज, 5 नवंबर: बिहार (Bihar) के गोपालगंज जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि अभी भी कई लोग बीमार बताए जा रहे हैं. इधर, इस मामले में मोहम्म्दपुर थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार और चौकीदार रंजीत राय को निलंबित कर दिया गया है. Bihar: बिहार में जहरीली शराब पीने से 18 की मौत, 4 की आंखों की रोशनी गयी

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि अभी तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि इस मामले में मोहम्मदपुर थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार और चौकीदार रंजीत राय को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अभी भी कई लोगों को इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र सहित अन्य थाना क्षेत्रों में शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाने के कुशहर गांव में मंगलवार की शाम दो दर्जन से अधिक लोगों ने जहरीली शराब पी थी. पाउच की शराब पीने के बाद हालत बिगड़ने लगी. बीमार सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. उल्लेखनीय है कि बुधवार को चार लोगों की मौत हुई थी जबकि गुरुवार को यह आंकडा बढ़कर 10 तक पहुंच गया था. वैसे अपुष्ट खबरों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 15 से ज्यादा बताई जा रही है.  परिजन मौत का कारण शराब बता रहे हैं.

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार भी प्रथम ²ष्टया मौत का कारण जहरीली शराब पीना ही बता रहे हैं. उल्लेखनीय है कि गोपालगंज से सटे राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले में भी गुरुवार को जहरीली शराब पीने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है. पिछले सप्ताह मुजफ्फरपुर जिले में जहरीली शराब पीने से आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई थी. बिहार में किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2021 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).