Monsoon Health Tips: मानसून में बच्चों की सेहत का रखें खास ख्याल, जानिए कैसे करें बीमारियों से बचाव
मानसून का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं, हरियाली और सुकून की फुहारें जरूर लाता है, लेकिन इसके साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, खासकर छोटे बच्चों के लिए. बारिश की बूंदें भले ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ले आएं, लेकिन नमी, गंदगी और बार-बार बदलता मौसम बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है.