UP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव का पलटवार, 'यूपी के लिए अनुपयोगी है योगी सरकार'
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि हाथरस की बेटी, लखीमपुर का किसान, गोरखपुर का व्यापारी, असुरक्षित महिला, बेरोजगार युवा, पीड़ित दलित-पिछड़े सब कह रहे हैं. यूपी के लिए वर्तमान सरकार उपयोगी नहीं, अनुपयोगी है. यूपीवाले कह रहे हैं अगर कोई 'उप-योगी' है तो 'मुख्य-योगी' कौन हैं.