Bihar: विवाह के बाद राजद कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव, नए साल में 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' पर निकलेंगे
तेजस्वी ने विशेष राज्य दर्जा देने की मांग पर नीतीश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे किससे मांग रहे हैं. केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार है. बिहार ने 40 में से 39 सांसद दिए, वे लोग क्या कर रहे हैं. आप मांग भी किससे रहे हैं, खुद से.
पटना: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जहां 22 दिसंबर से 'समाज सुधार यात्रा' पर निकलने वाले हैं, वहीं विधानसभा (Assembly) में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी नए साल में बेरोजगारी हटाओ यात्रा (Berojgari Hatao Yatra) पर निकलने की घोषणा कर दी. उन्होंने शनिवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि खड़मास यानी 14 जनवरी के बाद उनकी यात्रा की शुरूआत होगी. यात्रा के बाद गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में बड़ी बेरोजगार रैली (Unemployed Rally) होगी. Tejashwi Yadav Marriage: तेजस्वी यादव की शादी को लेकर लालू प्रसाद और उनके साले साधु यादव के बीच पारिवारिक कलह बढ़ी
दिल्ली में परिणय सूत्र में बंधने के बाद शनिवार को पहली बार राजद कार्यालय पहुंचे तेजस्वी ने एकबार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थका हुआ मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि सरकार सभी मोर्चे पर फेल है.
उन्होंने सत्ता पक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि 19 लाख रोजगार कहां गए. उन्होंने कहा कि अभी एजेंसियों की जो भी रिपोर्ट आ रही है, उसमें बिहार नीचे से पहले, दूसरे स्थान पर दिख रहा है, इससे दुख होता है.
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य चौपट कर दिया गया। नौजवान बेरोजगार हैं. कल-कारखाने नहीं हैं. लॉ एंड आर्डर बदतर है। प्रखंड से लेकर थाना तक भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है.
उन्होंने कहा, सरकार में बैठे लोग दुहाई देते हैं कि पहले क्या था? लेकिन अगले ही पल कहते हैं कि विशेष राज्य के बिना बिहार का विकास नहीं हो सकता. तो आप खुद मान रहे हैं कि आपने कोई काम नहीं किया. जो हमलोग कहते रहे हैं, आप खुद स्वीकार कर रहे हैं.
तेजस्वी ने विशेष राज्य दर्जा देने की मांग पर नीतीश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे किससे मांग रहे हैं. केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार है. बिहार ने 40 में से 39 सांसद दिए, वे लोग क्या कर रहे हैं. आप मांग भी किससे रहे हैं, खुद से.
केंद्र में आपकी सरकार, राज्य में आपकी सरकार, फिर भी विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला. इसका मतलब है कि आप चाहते ही नहीं. शिक्षा, चिकित्सा, लॉ एंड आर्डर, रोजगार सबकी स्थिति बदतर होती जा रही है. इनसे बिहार का भविष्य प्रभावित हो रहा है.
तेजस्वी के विवाह के बाद पहली बार कार्यालय आने पर जोरदार स्वागत हुआ. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने माला और हरी टोपी पहनाकर स्वागत किया. दूसरे नेताओं ने बुके से उनकी अगवानी की और शादी की शुभाकामनाएं दीं. तेजस्वी ने कहा कि खड़मास के बाद हर जिले में बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकलेंगे. सरकार को रियल पिक्च र दिखाएंगे. समापन पर पटना के गांधी मैदान में बेरोजगार रैली का आयोजन किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2021 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

