Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अराफात मजीद डार, तौसीफ अहमद डार और मोमिन नजीर खान के रूप में हुई है. उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद, दो पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, 13 पिस्तौल राउंड और एक हथगोला बरामद किया गया है. उन्हें गिरफ्तार कर थाने में भेज कर दिया गया है, जहां फिलहाल वे हिरासत में हैं.