येदियुरप्पा नातिन आत्महत्या मामला: पति ने कहा, 'पता नहीं किस बात ने उसे जीवन समाप्त करने के लिए प्रेरित किया'
कर्नाटक पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा की नातिन डॉ सौंदर्या के पति डॉ नीरज का बयान दर्ज किया है. पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सौंदर्या के पति डॉ नीरज ने अपने बयान में कहा कि दंपति के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी, उनके बीच कोई संकट नहीं था और वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर किस चीज ने सौंदर्या को आत्महत्या के लिए मजबूर किया.