देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मौसम शुष्क रहने की संभावना- आईएमडी

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 48 घंटे के दौरान ठंडी रातें और गर्म दिन जारी रहने की संभावना है क्योंकि रविवार को घाटी और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मौसम शुष्क रहने की संभावना- आईएमडी
Jammu and Kashmir (Photo Credit : Twitter)

श्रीनगर, 30 जनवरी : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 48 घंटे के दौरान ठंडी रातें और गर्म दिन जारी रहने की संभावना है क्योंकि रविवार को घाटी और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान आसमान साफ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

आईएमडी के अधिकारी ने कहा, 'इस दौरान दिन गर्म और रातें ठंडी होंगी.' न्यूनतम तापमान श्रीनगर में माइनस 2.3, पहलगाम में माइनस 7.0 और गुलमर्ग में माइनस 7.4 दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Mahatma Gandhi Death Anniversary: महात्मा गांधी के आदर्शों को और लोकप्रिय बनाा हमारा सामूहिक प्रयास- प्रधानमंत्री मोदी

लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 21.7, लेह में शून्य से 11.7 और कारगिल में शून्य से 17.6 नीचे दर्ज किया गया. जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 6.6, कटरा में 7.6, बटोटे में 2.4, बनिहाल में 0.6 और भद्रवाह में माइनस 0.6 दर्ज किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2022 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).