अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो 10 लाख अफगान बच्चे कुपोषण से मर सकते हैं: यूनिसेफ
यूनिसेफ ने चेतावनी दी है कि अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो अफगानिस्तान में 10 लाख बच्चे गंभीर कुपोषण से मर सकते हैं. बुधवार को ट्विटर पर संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने दो साल के बच्चे के मामले का हवाला दिया और कहा कि हाल ही में दस्त से उबरने के बाद, दो साल की सोरिया अस्पताल में दोबारा भर्ती हो गई है, इस बार वह एडिमा और वेसटिंग से पीड़ित है.