देश

UP Assembly Election 2022: बसपा मुखिया मायावती बोली, दु:ख लाचारी या उद्धार

यूपी विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. पश्चिमी यूपी के 11 जिलों में वोटिंग जारी है. इसी बीच बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि यूपी में आने वाले पांच वर्ष आपके लिए पहले की तरह ही दुख व लाचारी भरे होंगे या आप अपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनेंगे.

UP Assembly Election 2022: बसपा मुखिया मायावती बोली, दु:ख लाचारी या उद्धार
बसपा अध्यक्ष मायावती (Photo Credit : Twitter)

लखनऊ, 10 फरवरी : यूपी विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. पश्चिमी यूपी के 11 जिलों में वोटिंग जारी है. इसी बीच बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि यूपी में आने वाले पांच वर्ष आपके लिए पहले की तरह ही दुख व लाचारी भरे होंगे या आप अपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनेंगे. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि यूपी विधानसभा आमचुनाव के लिए पश्चिमी यूपी में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में आज प्रथम चरण के मतदान में आप सभी का हार्दिक स्वागत.

यह फैसले की घड़ी है कि यूपी में आने वाले पांच वर्ष आपके लिए पहले की तरह ही दुख व लाचारी भरे होंगे या आप अपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनेंगे. उन्होंने आगे लिखा कि बीएसपी सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति का मूवमेन्ट है जिसका लक्ष्य गरीबों, मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों व अन्य मेहनतकश समाज को लाचार व गुलाम जिन्दगी से मुक्ति दिलाकर उन्हें सत्ता में उचित भागीदार बनाना है, जो भाजपा, सपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के बूते की बात नहीं. यह भी पढ़ें : UP Elections 2022: सपा का आरोप- कैराना में गरीब वोटरों को लाइनों से हटाकर वापस भेजा जा रहा

मायावती ने कहा कि यूपी व केन्द्र की भाजपा सरकार खासकर गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई तथा गड्डों वाली सड़क, बिजली, सफाई आदि की ज्वलन्त समस्याओं के प्रति शुतुरमुर्ग की तरह मुंह छिपाए बैठे रहने का अपराध करने से लोगों के पास अब सरकार बदलने का ही एक मात्र विकल्प. बीएसपी बेहतर विकल्प. हमें मौका जरूर दें.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).