देश

Bihar: शादी का झांसा देकर दिल्ली में दुष्कर्म के आरोप में निजी स्कूल के निदेशक गिरफ्तार

बिहार के गया के एक निजी स्कूल के निदेशक को मैट्रिमोनियल साइट पर अकाउंट बनाकर दिल्ली की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. युवती दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत बताई जा रही है.

Bihar: शादी का झांसा देकर दिल्ली में दुष्कर्म के आरोप में निजी स्कूल के निदेशक गिरफ्तार
प्रत्कात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

गया, 10 फरवरी : बिहार के गया के एक निजी स्कूल के निदेशक को मैट्रिमोनियल साइट पर अकाउंट बनाकर दिल्ली की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. युवती दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, मैट्रिमोनियल साइट पर बोध गया के एक निजी स्कूल के निदेशक मनीष रुखियार अपना नाम दर्ज कराया था. इसी दौरान दिल्ली की युवती से संपर्क हो गया. दोनों के बीच टेलीफोन से बातें भी प्रारंभ हो गई और मोबाइल पर चैटिंग भी होने लगी.

युवती ने आरोप लगाया है कि मनीष ने उससे शादी का वादा कर उसे मिलने बिहार से दिल्ली आया और उसके बाद एक क्वार्टर में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद आरोपी युवती को छोड़कर सीधे बिहार आ गया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया. इसके बाद जब युवती को ठगे जाने का एहसास हुआ तब उसने दिल्ली के लाजपत नगर थाने में जाकर इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज करा दी. यह भी पढ़ें : UP Election 2022: पहले चरण के लिए वोटिंग जारी, योगी सरकार के आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री और इन BJP नेताओं के बेटा और बेटियों की किस्मत दांव पर

बोध गया के थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस एक दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी थी. उन्होंने बताया कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. अदालत द्वारा ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को दिल्ली पुलिस दिल्ली लेकर रवाना हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).