आंगनवाड़ी महिलाओं के प्रदर्शन पर राहुल गांधी ने सीएम केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- दिल्ली सरकार नहीं समझती जनता का दर्द
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 9,678 रुपये मासिक मानदेय और सहायिकाओं को 4,839 रुपये का मानदेय मिलता है. ये मानदेय 2017 में हड़ताल के बाद क्रमश: 5000 रुपये और 2,500 रुपये से बढ़ाया गया था. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 25 हजार रुपये और हेल्पर्स को 20 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए.