IND vs WI 1st T20: पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 158 रनों का दिया लक्ष्य
इस बीच, मैदान पर निकोलस पूरन और रोस्टन चेस ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम के लिए कुछ बड़े शॉट खेले, जिससे स्कोर बोर्ड पर 10 ओवरों के बाद दो विकेट के नुकसान पर 71 रन हो चुके थे. पूरन भारतीय गेंदबाजों पर हावी नजर आ रहे थे. लेकिन डेब्यू कर रहे रवि बिश्नोई ने अपना पहला विकेट चेस (4) को आउट करके प्राप्त किया.
कोलकाता: निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) (61) की शानदार बल्लेबाजी की वजह से यहां ईडन गार्डन्स (Eden Garden) में बुधवार को खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज (West Indies) ने भारत (India) को 158 रनों लक्ष्य दिया है. वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 157 रन बनाए. टीम की ओर से पूरन और काइल मेयर्स (31) ने 36 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी की. भारत की ओर से रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) और हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने दो-दो सफलताएं अपने नाम कीं. वहीं दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया. IND vs WI 1st T20: निकोलस पूरन ने खेली तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को दिया 158 रनों का लक्ष्य
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत अच्छी रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 50 के करीब रन जोड़े. इस दौरान, सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग (4) भुवनेश्वर के पहले ही ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद काइल मेयर्स ने ताबड़तोड़ 7 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर चहल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए और इसी के साथ 36 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी का अंत हो गया. इस समय तक वेस्टइंडीज सात ओवरों के बाद दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए थे.
इस बीच, मैदान पर निकोलस पूरन और रोस्टन चेस ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम के लिए कुछ बड़े शॉट खेले, जिससे स्कोर बोर्ड पर 10 ओवरों के बाद दो विकेट के नुकसान पर 71 रन हो चुके थे. पूरन भारतीय गेंदबाजों पर हावी नजर आ रहे थे. लेकिन डेब्यू कर रहे रवि बिश्नोई ने अपना पहला विकेट चेस (4) को आउट करके प्राप्त किया. उसी ओवर में रोवमैन पॉवेल (2) को बिश्नोई ने वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच आउट कराया, जिससे एक ही ओवर में उन्हें दो सफलताएं मिलीं. 11 ओवरों के बाद चार विकेट गंवाकर टीम ने 74 रन बना लिए थे.
छठे स्थान पर अकील हुसैन पूरन का साथ देने के लिए मैदान पर आए. वहीं, भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में वेस्टइंडीज पर दबाव बनाया, जिससे उनकी रन की गति धीमी हो गई. इस बीच, हुसैन (10) को चाहर ने पवेलियन भेज दिया. 15 ओवरों के बाद टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 95 रन जोड़े। मैदान पर कप्तान कीरोन पोलार्ड और पूरन मौजूद थे. पूरन ने शानदार बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
लेकिन 18 ओवरों में पटेल की गेंद पर पूरन चार चौके और पांच छक्के की मदद से 43 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 135 रन पहुंच गया. आखिरी के दो ओवरों में कप्तान पोलार्ड ने कुछ अच्छे शॉट खेले, जिससे टीम का स्कोर 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए, कप्तान पोलार्ड दो चौके और एक छक्के की मदद से 19 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत को 158 रनों का लक्ष्य मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2022 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

