UP सरकार ने जब्त की विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 करोड़ की संपत्ति
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) और उनके रिश्तेदारों की 67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. इन संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी की अदालत ने जारी किए हैं. कुर्क की गई 13 अचल और 10 चल संपत्तियां विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे, उनकी मां सरला दुबे और दो बेटों आकाश और शानू के नाम हैं. संपत्तियां बिकरू गांव, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में स्थित हैं.