देश

Weather Update: जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम, छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा और इस दौरान यहां आंधी-तूफान भी आया. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है.

Weather Update: जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम, छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना
कश्मीर (Photo Credit : Pixabay)

श्रीनगर, 10 मई : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा और इस दौरान यहां आंधी-तूफान भी आया. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है." श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 6 और गुलमर्ग में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में एक जवान, 2 नागरिक घायल

लद्दाख के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री, लेह में 7.4 डिग्री और कारगिल में 7.6 डिग्री दर्ज किया गया. जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री, कटरा में 21.8, बटोटे में 14.5, बनिहाल में 13.2 और भद्रवाह में 11.7 डिग्री रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).