Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में एक जवान, 2 नागरिक घायल
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के पांडोशन इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक जवान और दो नागरिक घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि दोनों घायल नागरिकों को इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
श्रीनगर, 10 मई : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के पांडोशन इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक जवान और दो नागरिक घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि दोनों घायल नागरिकों को इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक जवान भी घायल हो गया है.
उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने कहा कि शुरूआती घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान, आतंकवादियों ने नागरिकों पर गोलियां चलाईं और भागने की कोशिश की, जिसमें दो नागरिक घायल हो गए. दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया. इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. यह भी पढ़ें : 2024 तक ई-जनगणना हो जायेगी पूरी: गृह मंत्री अमित शाह
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया था, और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई. जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे गोलीबारी की चपेट में आ गए जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

