कश्मीर में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक हाईब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक हाईब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. पुलिस ने कहा कि बारामूला पुलिस ने सेना, सीआरपीएफ और एसएसबी कर्मियों के साथ मिलकर बारामूला में जुहामा क्रॉसिंग के पास नियमित मोटर वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसने सुरक्षाकर्मियों को देखकर मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया. Jammu: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के जवान के बैग में मिला हथगोला, छुट्टी पर घर जा रहा था सुरक्षाकर्मी.
उसकी पहचान बारामूला के डेलिना घाट निवासी तौहीद अहमद हारून के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, एक पिस्तौल, एक पिस्टल मैगजीन और नौ लाइव पिस्टल राउंड सहित गोला-बारूद बरामद किया गया है.
पुलिस ने कहा, प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पता चला है कि गिरफ्तार आतंकवादी ने बारामूला और उसके आस-पास के इलाकों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के इरादे से ये अवैध हथियार और गोला-बारूद हासिल किया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2022 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

