देश

मैसूर के चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने दिया 3 शावकों को जन्म

मैसूर के श्री चामराजेंद्र प्राणी उद्यान में एक सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर बाघिन की अपने शावकों के साथ तस्वीरें वायरल होने के साथ ही पशु कार्यकर्ता और वन्यजीव प्रेमी इस पल का जश्न मना रहे हैं.

मैसूर के चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने दिया 3 शावकों को जन्म
बाघिन के पास चैन से सोते नन्हे शावक (Photo Credits: Twitter)

मैसूर (कर्नाटक), 10 मई : मैसूर के श्री चामराजेंद्र प्राणी उद्यान (Sri Chamarajendra Zoological Park) में एक सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर बाघिन की अपने शावकों के साथ तस्वीरें वायरल होने के साथ ही पशु कार्यकर्ता और वन्यजीव प्रेमी इस पल का जश्न मना रहे हैं. चिड़ियाघर के अधिकारियों द्वारा आधिकारिक संचार के अनुसार, शावकों का जन्म बाघिन तारिणी और बाघ 'रॉकी' से हुआ है. अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि बाघिन तारीली ने 26 अप्रैल को तीन बच्चों को जन्म दिया.

अधिकारियों ने कहा कि चिड़ियाघर के अधिकारी मां और उसके तीनों बच्चों की देखभाल पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और चारों अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बाघिन तारिणी 8 साल की है और बाघ रॉकी 4 साल का है. चिड़ियाघर में नौ नर बाघ और सात बाघिन हैं. यह भी पढ़ें : Weather Update: जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम, छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

तारिणी शावकों की अच्छी तरह से देखभाल कर रही है और चिड़ियाघर के अधिकारी चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं. यह दूसरी बार है जब तारिणी ने शावकों को जन्म दिया है. इससे पहले इसने एक शावक को जन्म दिया था जिसकी जल्द ही मौत हो गई. शावकों के लिंग का अभी पता नहीं चल पाया है. बाघिन और तीन शावक प्रसिद्ध चमारेंद्र चिड़ियाघर के आगंतुकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बनने जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).