उत्तर प्रदेश में लघु उद्योगों को मिलेगी उड़ान, 3,586 करोड़ रुपये की MSME इकाइयां होंगी स्थापित
उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन के लिये मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र में 3,586 करोड़ रुपये की लागत से 865 से अधिक इकाइयों की स्थापना की जायेगी. आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि अगले माह होने वाले तीसरे भूमिपूजन समारोह के दौरान 75 हजार करोड़ रुपये की 1,500 परियोजनाओं को लॉन्च करने की योजना है.