Monkeypox Cases: इजराइल में मंकीपॉक्स के 11 नए मामले दर्ज, कुल आंकड़ा 66 तक पहुंचा
इजराइल में मंकीपॉक्स के 11 नए मामले सामने आए हैं, जिससे यह संख्या बढ़कर 66 हो गई है. इसकी जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि देश में पहले से इस्तेमाल किए जा रहे टीकों के अलावा, इजराइल वायरस के खिलाफ तीसरी जनेरेशन के लिए वैक्सीन खरीद रहा है.