Orlando Mass Shooting: फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में देर रात गोलीबारी, 7 लोग घायल
फ्लोरिडा के ऑरलैंडो शहर में रविवार तड़के एक सामूहिक गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑरलैंडो के पुलिस प्रमुख एरिक स्मिथ ने संवाददाताओं से कहा कि, वॉल स्ट्रीट प्लाजा और साउथ ऑरेंज एवेन्यू के इलाके में तड़के दो बजे गोलीबारी हुई, जब बार और रेस्तरां बंद हो रहे थे.