Kerala: ओणम पर 624 करोड़ रुपये की शराब गटक गए केरल के लोग, 3.1 लाख महिलाएं भी शामिल
ओणम से ठीक पहले केरल में 624 करोड़ रुपये की शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई, जो 2021 में 529 करोड़ रुपये थी. राज्य में शराब के एकमात्र थोक व्यापारी केरल स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन के अनुसार, शुक्रवार को एक सप्ताह के आंकड़े सामने आए जो ओणम के पहले दिन के साथ समाप्त हुआ जो बुधवार को था.