Wrestlers Protest: एफआईआर में आरोप, नाबालिग पहलवान पर कुश्ती संघ प्रमुख ने कई बार किया यौन अत्याचार
प्राथमिकी में कहा गया है, इसके अलावा, मेरी बेटी के ट्रायल के दौरान स्थापित मानदंडों का उल्लंघन हुआ. यह कहा गया था कि रेफरी या मैट चेयरमैन उस राज्य से नहीं होंगे जिस राज्य के एथलीट हैं. हालांकि, उसके मामले में प्रतिद्वंद्वी एथलीट दिल्ली से थी और रेफरी तथा मैट चेयरमैन दोनों दिल्ली से ही थे, जो निर्धारित दिशानिर्देशों का खंडन करता है.