Asia Cup 2023 Schedule Out: एशिया कप का कार्यक्रम घोषित, इस दिन होगा टीम इंडिया और पाकिस्तान का थ्रिलर मुकाबला, जानें सब कुछ!
भारत एशिया कप 2023 के अपने पहले मैच में 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा, एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को प्रमुख एशियाई टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए इसकी पुष्टि की.