Namami Gange Project Accident: नमामि गंगे प्रोजेक्ट हादसा - पुष्कर सिंह धामी ने की मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख देने की घोषणा
चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट हादसे में मारे गये लोगों के आश्रितों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं
चमोली, 19 जुलाई: चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट हादसे में मारे गये लोगों के आश्रितों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. यह भी पढ़े: Accident In Uttarakhand: इस साल मई तक सड़क हादसों में 409 लोगों ने जान गंवाई, 594 व्यक्ति घायल हुए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गई है.
चमोली हादसे के मृतकों की सूची:-
1. उप निरीक्षक प्रदीप रावत, चौकी पीपलकोटी
2. होमगार्ड मुकुंद राम एस/ओ श्यामदास, निवासी हरमानी चमोली, उम्र 55
3. होमगार्ड गोपाल एस/ओ माधव सिंह, निवासी ग्राम रूपा चमोली, उम्र 57 वर्ष
4. होमगार्ड सोबत लाल, निवासी ग्राम, पाडुली
5. सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल, निवासी ग्राम रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष
6. सुरेंद्र पुत्र विजय लाल, निवासी हरमानी, चमोली, उम्र उम्र 33
7. देवीलाल पुत्र असील दास, निवासी हरमनी, उम्र 45 वर्ष
8. योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह, निवासी हरमनी
9. सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह, निवासी हरमनी, उम्र 38 वर्ष
10. विपिन पुत्र सोबत, निवासी पाटोली गोपेश्वर, उम्र 26 वर्ष
11. मनोज कुमार निवासी, हर्मनी, उम्र 38 वर्ष
12. सुखदेव पुत्र एलम दास, ग्राम रंगतोली चमोली, उम्र 33 वर्ष
13. प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल, निवासी हरमनी
14. दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल, निवासी हरमनी, उम्र 33
15. महेंद्र लाल निवासी, हरमनी, उम्र 48 वर्ष
16. गणेश पुत्र महेंद्र लाल निवासी, हरमनी, उम्र 27 वर्ष
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

