PAK vs SL 1st Test 2023: पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में चार विकेट से हराया
पाकिस्तान गुरुवार को यहां पहले टेस्ट में श्रीलंका पर चार विकेट की आसान जीत के साथ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है. आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के लिए 131 रनों का विजय लक्ष्य महज औपचारिकता था, इस तथ्य के बावजूद कि श्रीलंका अंतिम सुबह तीन विकेट लेने में सफल रहा लेकिन लंच से पहले लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया गया.