Twitter New Name and Logo: एलन मस्क ने ब्लू बर्ड लोगो को खत्म कर ट्विटर को दिया 'एक्स' नाम, आज होगा लाइव
ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने घोषणा की है कि 'एक्स डॉट कॉम' अब सीधे 'ट्विटर डॉट कॉम' पर आ जाएगा और 'इन्टरिम एक्स लोगो' आज बाद में लाइव हो जाएगा. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "पता नहीं कि ये कैसे हुआ, लेकिन मुझे एक्स अक्षर पसंद है."