Bihar Gang Rape: बिहार में पति को खूंटे में बांधकर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार
बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां पति को एक खूंटे में बांधकर बदमाशों ने उनके सामने उनकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया
अररिया, 24 जुलाई: बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां पति को एक खूंटे में बांधकर बदमाशों ने उनके सामने उनकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. यह भी पढ़े: Kerala Gang Rape: केरल में नाबालिग से गैंगरेप, प्रेमी समेत छह लोग गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताबिक, 31 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शनिवार करीब आधी रात को जब हम सभी सो रहे थे, तभी गांव के ही कुछ युवकों ने घर के दरवाजे की कुंडी बजाई पति घर के अंदर से कौन है, पूछ ही रहे थे कि दरवाजा तोड़कर तीन युवक घर के अंदर घुस गये.
इसके बाद दोनों पति-पत्नी के साथ पिटाई की और विरोध करने पर पति को रस्सी द्वारा खूंटे से बांध दिया आरोप है कि बदमाशों का जब इससे भी मन नहीं भरा तो, महिला के साथ तीनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया महिला द्वारा मचाए शोर को सुनकर आसपास के ग्रामीण जब पहुंचे तब युवक भागने लगे.
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने एक आरोपी को दौड़कर पकड़ लिया पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, सामूहिक दुष्कर्म मामले में थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक आरोपी राजा कुसियेत को गिरफ्तार किया है घटना में शामिल शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2023 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

