दीपोत्सव तक तैयार हो जाएंगी अयोध्या की अधिकांश परियोजनाएं: मुख्यमंत्री योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अयोध्या में अधिकांश विकास परियोजनाएं दीपोत्सव तक और शेष 31 दिसंबर तक पूरी हो जानी चाहिए. सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, शनिवार को अयोध्या में रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए, डबल इंजन सरकार ने 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी थी, इनमें से अधिकांश अब पूरा होने की ओर बढ़ रही हैं.