देश

बंगाल के जलपाईगुड़ी में युवक ने माता-पिता पर किया जानलेवा हमला, मां की मौत

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपने माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें मां की मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हैं.

बंगाल के जलपाईगुड़ी में युवक ने माता-पिता पर किया जानलेवा हमला, मां की मौत
Photo Credits: Pixabay

कोलकाता, 22 अक्टूबर : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपने माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें मां की मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हैं. यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब पूरा शहर दुर्गा पूजा उत्सव के पहले दिन महासप्तमी मना रहा था. वृद्ध पिता पर भी बेटे ने धारदार हथियार से हमला किया, जिन्हें बेहद गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पीड़िता (मां) की पहचान चोबी नाग के रूप में हुई है, और उनके पति की पहचान मलय नाग के रुप में हुई है जो अस्‍पताल में भर्ती हैं. हत्यारा बेटा समर्थो नाग फिलहाल पुलिस की हिरासत में है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बेटा शनिवार रात स्थानीय दुर्गा पूजा पंडाल से नशे की हालत में घर वापस आया, फिर उसका झगड़ा हुआ जिसके दौरान बेटे ने अपने माता-पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. यह भी पढ़ें : UP Shocker: बलिया में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. जहां मां को मृत घोषित कर दिया गया और पिता को तुरंत इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया. पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि किस वजह से बेटे ने अपने ही माता-पिता के खिलाफ ऐसा घिनौना कदम उठाया. जांच अधिकारियों को संदेह है कि शायद इस अपराध के पीछे कुछ वित्तीय कारण थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).