Hockey At Olympic 2024: हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के लिए एफआईएच ने 16 टीमों के पूल का किया ऐलान, जानें कब और कहां खेला जाएगा टूर्नामेंट
अब तक मेजबान फ्रांस के अलावा, पांच पुरुष और महिला टीमों ने कॉन्टिनेंटल चैंपियंस के रूप में ओलंपिक गेम्स पेरिस 2024 के लिए सीधी योग्यता प्राप्त की है. 16 पुरुष-महिला टीमों ने एक साथ एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है, इसलिए, इन क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के लिए पूल अब सामने आ गए हैं.